Hindi Funny Jokes 😂
हँसी का पिटारा खोलिए और अपनी टेंशन को दूर भगाइए! यहाँ हैं कुछ मजेदार चुटकुले, जो आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे। 😄😂
1. गर्लफ्रेंड की हैरानी
गर्लफ्रेंड नहीं है... इस बात पर लोग ऐसे हैरान होते हैं...
●
●●
●●●
जैसे कि बॉडी में किडनी ही ना हो...!!!
😂😅😱🤷♂️
2. पप्पू और पत्नी की बहस
पप्पू के शुभचिंतक ने सलाह दी:
"पत्नी से बहस में जीतने की कोशिश मत करो, बल्कि मुस्कान से हराओ।"
पप्पू ने कोशिश की।
पत्नी: "बहुत हंसी आ रही है, लगता है तुम्हारा भूत उतारना पड़ेगा!"
😝😔😜
3. टूटे दिल का उपाय
अगर आप कभी टूट कर बिखर जाओ... तो मुझे याद कर लेना।
क्योंकि मेरे पास 5 रुपये वाला फेवीक्विक बेकार पड़ा है।
☹️☹️☹️
4. चाँद का दर्द
अगर चाँद को पता चल जाए कि यहाँ कैसी-कैसी शक्लों को 'चाँद' कहा जाता है,
तो वो ज़मीन पर कूदकर अपनी जान दे देगा।
🤦♀️🤷♀️
5. जिंदगी का रास्ता
जिंदगी में जब आपको कोई रास्ता दिखाई ना दे... कोई मंज़िल नज़र ना आए...
तब मेरे पास आना।
हम 'EYE SPECIALIST' के पास चलेंगे।
👁👁
6. हंसी और उम्र
अगर हंसने से उम्र बढ़ती है, तो विश्वास करो...
मैं आप लोगों को सैकड़ों सालों तक मरने नहीं दूंगा।
😏😏
7. ISRO का खुलासा
Breaking News:
ISRO ने पुष्टि की है कि किसी की भी बीवी या गर्लफ्रेंड की शक्ल चाँद से नहीं मिलती।
🤭🥳
8. स्मार्टफोन का जवाब
मैं फोन को उस दिन स्मार्ट मानूंगा जब मैं चिल्लाऊंगा, "कहाँ है बे?"
और फोन बोलेगा, "तकिये के नीचे मालिक, गाना डाउनलोड कर रहा हूँ।"
🎶🪩
9. शादी का फलसफा
अरेंज मैरिज वालों के घर में बच्चे पैदा होते हैं,
और लव मैरिज वालों के घर 'प्यार की निशानी'।
🔄🤔
10. पुरुष और महिलाएँ
पुरुष कितना भी बहादुर क्यों ना हो,
लेकिन 1500 रुपये की चीज़ 150 रुपये में मांगने की हिम्मत सिर्फ महिलाएँ कर सकती हैं।
🙂😄
11. पप्पू का स्कूल किस्सा
बबलू: तू स्कूल क्यों नहीं जाता?
पप्पू: कई बार गया, पर वो भगा देते हैं।
बबलू: क्यों?
पप्पू: कहते हैं, "भाग, तेरा क्या काम लड़कियों के स्कूल में?"
🤣🤣
12. बर्ड फ्लू का बहाना
अध्यापिका: इतने दिन से कहाँ थे?
छात्र: बर्ड फ्लू हो गया था।
अध्यापिका: ये तो बर्ड्स में होता है, इंसानों में नहीं।
छात्र: इंसान समझा ही कहाँ आपने, रोज़ तो मुर्गा बना देती हैं।
🥳
13. कुदरती सुंदरता
एक, दो, तीन...
लड़कियाँ मेकअप की मशीन,
लड़के कुदरती हसीन!
😂🤣
14. शेर और पप्पू
पप्पू ने चिड़ियाघर में शेर के पिंजरे का ताला नहीं लगाया।
अफसर: "ताला क्यों नहीं लगाया?"
पप्पू: "इतने खतरनाक जानवर को कौन चुराएगा?"
😁
जोक्स पढ़कर मजा आया? तो इनसे अपनी जिंदगी में हंसी और खुशियों का तड़का लगाइए।
जुड़ें और शेयर करें! 😄✨
More Jokes 10000+
1. 😂 Hindi Jokes: मजेदार चुटकुले Part -3
2. Hindi Jokes चुटकुले 😄😂 part - 2